औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- ओबरा थाना क्षेत्र के उकुर्मी गांव में भूसे के अंदर छिपाकर देसी शराब की बिक्री कर रहे एक युवक इंद्रजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 13 लीटर देसी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक भूसे में शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब प्लास्टिक के पाउच में पैक कर बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर थाने लाया और प्राथमिकी दर्ज कर नामजद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...