भूसे की तरह भरी मिलीं सवारियां, 125 वाहन सीज
लखनऊ, जून 11 -- - पकड़े गए वाहनों में बैठी सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य तक भेजा गया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। भूसे की तरह सवरियां भरे ऑटो चालक को बुधवार देर शाम पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी ने हजरतगंज चौराहे पर रोका। चालक ने सेफ राइड रजिस्ट्रेशन का पत्र भी ऑटो पर आगे नहीं चिपका रखा था। न ही क्यूआर था। उसे तत्काल सीज कर दिया। इसके साथ ऑटो में बैठी एक वृद्ध महिला और अन्य सवारियों को दूसरी गाड़ी से गंतव्य तक भेजा। अभियान के दौरान बुधवार शाम तक शहर के विभिन्न इलाकों में 125 ऑटो और ई-रिक्शा सीज किए गए जबकि 1002 वाहनों का चालान किया गया।
डीसीपी रवीना त्यागी का अभियान डीसीपी रवीना त्यागी शाम करीब सात बजे हजरतगंज चौराहे पर पुलिस बल के साथ पहुंची थी। महानगर की ओर से आ रहे ऑटो संख्या यूपी 32 डब्ल्यू एन-8635 को रोका। ऑटो में दो सवारियां आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.