भूसे का सत्यापन करेंगे गैर विभागीय अधिकारी
कौशाम्बी, जून 15 -- जिले में संचालित स्थाई व अस्थाई गोशालाओं में संरक्षित गौवंशों के भरण-पोषण के लिए भूसा संग्रहण अभियान करने का आदेश शासन ने 25 मई को दिया था। इस क्रम में किस गोशाला में कितना भूसा संग्रहीत किया गया अब इसकी जांच डीएम गैर विभागीय अधिकारियों से कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने नोडल अफसर नामित कर दिया है। उन्होंने गोशालाओं में भूसा संग्रहण अभियान के तहत संग्रहीत भूसे की जांच करने लिए प्रत्येक गोशाला में एक जिला स्तरीय नोडल अधिाकरी को जिम्मेदारी सौंपी है। मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र में वरिष्ठ अपर जिला बचत अधिकारी प्रकाश चंद्र पांडेय को कादिराबाद, बंधवा रजबर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव को जजौली व टेंवा, एआर कोऑपरेटिव मोहसिन जमील को इब्राहिमपुर, मंझनपुर, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा को ओसा की जिम्मेदारी सौंपी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.