गया, मई 11 -- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 53 स्थित भूसूंडा बाजार में सोमवार को वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने पीसीसी पथ और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि सड़क और नाला का निर्माण सुरेश राव के घर से बिजली बाबा के घर होते हुए कब्रिस्तान के समीप शिवधर महतो के घर तक कराया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 1500 फीट होगी। निर्माण कार्य पर 52 लाख 89 हजार 301 रुपये खर्च किए जाएंगे। मौके पर भाजपा प्रवक्ता राकेश रंजन, सुरेश राव, बालाजी और प्रमोद चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...