लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश में भूसा संग्रह में फिसड्डी हमीरपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, औरैया तथा अयोध्या जिले के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। सोमवार को प्रदेश में 15 अप्रैल से संचालित "भूसा संग्रहण अभियान" की विस्तृत समीक्षा करते हुए श्री सिंह ने न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले पांचों जिलों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए इसमें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि पशुधन विभाग की ओर से अब तक 1.11 करोड़ कुन्तल भूसा संग्रहित किया जा चुका है। भूसा संग्रहण का कुल लक्ष्य 1.37 करोड़ कुन्तल है। अब तक प्रदेश में संचालित गौआश्रय स्थलों में पशु आहार एवं भूसे की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए और भूसा संग्रह, पशु आहार प्रबंधन एवं गौआश्रय स...