खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी सब-स्टेशन अन्तर्गत सैदपुर पेट्रोल पंप के पास ओवलोड भूसा लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से मंगलवार को बिजली पोल टूट गया। जिससे सैदपुर, बलहा, अमनी, हियातपुर व खिड़निया गांव में 12 घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति ठप रही। बिजली की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को खासा परेशान देखा गया। उपभोक्ताओं को मोबाइल चार्ज के लिए इधर उधर भटना पड़ा। लाइनमैन व अधिकारियों द्वारा तीन पोल को बदले जाने के बाद शाम लगभग साढ़े छह बजे बिजली की आपूर्ति बहाल की गई। बिजली आपूर्ति के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बलहा पंचायत मुखिया राजेश भारती, वार्ड सदस्य गुड्ड़ साह, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार आदि ने सड़क से गुजरे तार को रेल पोल द्वारा और ऊंचा किए जाने की मंाग की है। इधर मानसी बिजली सब-स्टेशन के जेई विकास कुमार सिंह ने ...