बेगुसराय, मई 22 -- बीहट। बीहट चांदनी चौक के निकट रिफाइनरी सड़क पर शुक्रवार की सुबह एक भूसा लोडेड ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया। करीब दो धंटें के लिए उक्त स्थल पर अफरातफरी की स्थिति रही। बीहट चांदनी चौक के निकट नेशनल हाइवे से उतरकर रिफाइनरी रोड जाने के क्रम में ट्रैक्टर पर ओवरलोड भूसा की वजह से चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचायी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...