इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- जसवंतनगर। कचौरा बाईपास मार्ग पर बुधवार तड़के शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक पर चार युवक आगे चल रहे भूसे लदे ट्रक से भिड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर घायल हुए हैं। नगला खुशाली निवासी 25 वर्षीय रईस पाल पुत्र मुन्नीलाल अपने दोस्तों रंजीत, पंकज और अजीत के साथ मंगलवार को आगरा के बाह क्षेत्र में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से बुधवार तड़के अपने गांव लौट रहे थे। कचौरा बाईपास मार्ग पर आगे चल रहे भूसे से भरे ट्रक को ओवरटेक करने में संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे ट्रक के पीछे जा टकराई। यह भी पढ़ें- मेरठ : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, दो दोस्तों मौत चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। घटना के लगभग 30 मिनट बाद पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम मौक...