गोरखपुर, अप्रैल 2 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र के टिकरिया गांव में भूसा मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और कई बीघा फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग की चपेट में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आ गई जिससे भूसा जल गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...