हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथरस। जिले में निराश्रित गोवंशों के भूसे के लिए जिला प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। लोगों से भूसा दान करने की अपील करेगा। ताकि गोवंश की व्ययवस्था हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेगा। जिला प्रशासन पन्द्रह अप्रैल से लेकर 31 मई तक अभियान शुरु कर रहा है। प्रशासन दान के साथ-साथ भूसों की खरीद भी करेगा। ग्राम पंचायत स्तर अपने मद से भूसा की खरीद कर सकेगी। हर ग्राम पंचायत में प्रधान के नेतृत्व में एक समिति गठित कर दी गयी है। जोकि अपनी पंचायत में भ्रमण करेगी और भूसा एकत्रित करेगी। डीएम खुद अपने स्तर से पूरी मॉनीटिरिंग करेंगे। शासन से इसका प्रशासन के पास आदेश आ चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...