जौनपुर, मई 3 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर भूसा दान करने वाले समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी आगे बढ़कर बेसहारा गोवंशों के संरक्षण हेतु भूसा दान करने की अपील की। सम्मानित किए गए लोगों में आलोक कुमार उपाध्याय जरौरा, आजाद कुमार सरोज कसेरवा, हनुमंत पाण्डेय भटहर, अनिल कुमार यादव कटका, संतोष दूबे बटनहित, सुरेश कुमार सरोज करौदा, मृत्युंजय बिंद सराय यूसुफ, शिवनाथ मौर्य अमारा, अभिमन्यु सिंह मछलीशहर कस्बा शामिल रहे। अभिमन्यु सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर भूसा दान किया। यह भी पढ़ें- प्रशासन ने गोवंश पालन को शुरू किया भूसा महादान अभियान मछलीशहर ब्लाक से कुल 1056 कुंतल भूसा दान मिला है। यह...