गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव हृदयपुर भंडोला में भूसा डालने से मना करने पर दबंग ने फरसे से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित आशीष से गांव निवासी यश उर्फ मोंटी ने भूसा डालने को कहा। आशीष ने भूसा डालने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर यश ने आशीष पर फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...