उरई, नवम्बर 27 -- कोंच (उरई)। संवाददाता कोंच तहसील के ग्राम परैथा में लालाराम प्रजापति के भूसा घर में एक बड़ा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद पाठक अपने सहायक मनीष कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों कर्मचारियों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। भूसे के ढेर के बीच छिपे अजगर को बाहर निकालने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की मौजूदगी में करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को पकड़े जाने के बाद उसे बोरे में बंद कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि ऐसे वन्यजीव कहीं दिखाई दें तो स्वयं पकड़ने का प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.