मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर भूसा घर और लग्जरी कार से सौ कार्टन शराब और बीयर की खेप को जब्त की। मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार भी किया गया। यह भी पढ़ें- भूसा घर और लग्जरी कार से 100 कार्टन शराब जब्त, एक गिरफ्तारछापेमारी की जानकारी उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मीनापुर थाना क्षेत्र के रेपुरा में दूसरे राज्य से शराब और बीयर मंगाकर स्टाक किया गया है। उन्होंने सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह, तारकेश्वर पांडेय और एसआई दिलीप कुमार पासवान के साथ छापेमारी की। वहां भूसा घर से करीब 80 कार्टन शराब और बीयर जब्त की गई। मौके से धंधेबाज धनंजय द्विवेदी उर्फ धनंजय दुबे को गिरफ्तार किया गया। धंधेबाज ने पूछताछ में सहयोगियों के नाम बताए हैं। वे टीम क...