भूसा गोदाम में आग से तीन कुंतल गेहूं जला
मिर्जापुर, जून 14 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भूसा गोदाम में आग लगने से रखा लगभग तीन कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी दशरथ पुत्र उदय ने अपने खपरैलनुमा गोदाम में भूसे के बीच गेहूं सुरक्षित रखा था। सुबह अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भूसा तथा उसमें रखा गेहूं जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर क्षति की जांच की। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से पीड़ित किसान को आर्थिक क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.