मथुरा, मई 28 -- थाना हाइवे के अंतर्गत नरहौली पुल के समीप बुधवार तड़के आगरा की ओर भूसा लेकर जा रहा ट्रॉला पलटने से जाम लग गया तो उसमें लदा भूसा फैल गया। इससे हाइवे पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रॉला हटवाने के साथ ही बिखरे भूसा को हटवाकर जाम खुलवाया। करीब चार घंटे लगे जाम से राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली की ओर से ट्रैक्टर चालक ट्रॉला में भूसा लादकर आगरा की ओर जा रहा था। नरहौली पुल पर किसी वाहन की चपेट में आने से ट्रॉला रोड पर पलट गया। इसके चलते भूसा बिखर गया और रोड पर जाम लग गया। इसके चलते दिल्ली की ओर से आ रही लेन पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। मंडी चौराहे से एटीवी तक जाम लग गया तो दूसरी ओर हाइवे पर जाम के बाद बीएसए इंजीनियरिंग रोड की ओर से वाहनों के निक...