बरेली, मई 6 -- बरेली। अपर निदेशक पशुपालन विभाग/नोडल अधिकारी डॉ. संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय बैठक विकास भवन में हुई। अपर निदेशक पशुपालन ने निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण के लिए फंड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड की जाए। कुपोषित परिवारों को सहभागिता योजना से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। गो आश्रय स्थल से संबद्ध चारागाह की भूमि पर नेपियर रूट के सत्यापन करने को कहा गया। अलनीनो प्रभाव के चलते सूखे की संभावित स्थिति को देखते हुए भूसा, पशु आहार एवं हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्थाएं करने को निर्देशित किया गया। यह भी पढ़ें- हरे चारे की अच्छी पैदावार के लिए पशुपालकों-किसानों को दी जाएगी ट्रेनिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...