बोकारो, जुलाई 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भूषण प्लस 2 उच्च विद्यालय नावाडीह के 2023 बैच के जीव विज्ञान व रसायनशास्त्र विषय के सहायक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक) भृगु राम कुंभकार का शुक्रवार को विद्युत आघात लगने से मकोली स्थित उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। कुंभकार बेहद प्रतिभाशाली, शालीन, कुशाग्र बुद्धि व सौम्य स्वभाव के शिक्षक थे। अपने युवा शिक्षक मित्र के इस प्रकार अचानक चले जाने से बोकारो समेत पूरे राज्य के शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दुःखद समाचार से व्यथित झारखण्ड प्लस 2 शिक्षक संघ, बोकारो के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ अवनीश कुमार झा,संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, धनंजय कुमार,वरीय शिक्षक राजेश यादव समेत पूरे झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एमजीएम स्कूल के संस्थापक स...