बस्ती, मई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस 2027 पर पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री के लिए भारत सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं बीडीओ को निर्देशित किया है कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, कवि, लेखक या शिक्षा के क्षेत्र में, सिविल सेवा, खेल व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए संबंधित का आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए संस्तुतियों सहित उपलब्ध कराएं। उपाधियों के लिए उनका नाम ऑनलाइन प्रस्तावित कराते हुए अपनी संस्तुतियां निर्धारित प्रारूप पर दो प्रतियों में उनके कार्यालय को 10 जून 2026 तक उपलब्ध कराना सुन...