नई दिल्ली, जनवरी 5 -- टाटा मोटर्स जनवरी 2026 में अपनी फ्लैगशिप सफारी SUV पर ग्राहकों के लिए शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, इस महीने इस कार को खरीदन पर 1.25 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर में कंपनी इस पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही थी। ये कंपनी की सबसे प्रीमियम SUVs में से एक है। इस SUV में 170hp पावर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसे MT या AT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सफारी की एक्स-शोरूम कीमतें 14.66 लाख रुपए से 25.96 लाख रुपए के बीच है। इसमें डार्क और स्टील्थ वैरिएंट भी शामिल हैं।न्यू जेन सफारी जल्द होगी लॉन्च टाटा मोटर्स ने सफारी SUV के न्यू जनरेशन मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग में छोड़ा वक्त लगेगा। न्यू जेन की ये SUV एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। ये आंतरिक दहन इंजन (...