नई दिल्ली, अगस्त 27 -- बजाज ऑटो भारतीय बाजार के लिए अपने पोर्टफोलियो में बड़ा अपडेट करने वाली है। दरअसल, कंपनी कंनपी के लिए अगस्त का महीना काफी हलचल भरा रहा है, जिसमें 4 नए मॉडल लॉन्च किए गए हैं। इसमें नई अपडेटेड पल्सर 125, पल्सर 150 और नई पल्सर N160 S और पल्सर SS शामिल हैं। हालांकि, ये कंपनी के लिए बस एक शुरुआत है। कंपनी अपनी इस लॉन्च स्पीड को कम करने के मूड में नहीं है। कंपनी ने कहा है कि 10 मॉडलों में से दो पूरी तरह से नई पल्सर होंगी, जबकि बाकी नए वैरिएंट और प्रोडक्ट अपग्रेड होंगे। बाजार में इनका मुकाबला हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन जैसे मॉडल से देखने को मिल सकता है। बजाज ऑटो के मार्केटिंग प्रेसिडेंट सुमीत नारंग ने कहा, "हमारी 150 और 125 इस सफर में दूसरा लॉन्च हैं। हम जल्द ही आपसे फिर मिलेंगे। आने वाले दिनों में हम और भी कई नई चीजें लेकर...