नई दिल्ली, अगस्त 8 -- भारतीय बाजार के अंदर पिछले कुछ सालों में 7-सीटर कारों की सेल्स में गजब का इजाफा हुआ है। इस वजह से ये सेगमेंट तेजी से एक्सपेंड भी हो रहा है। अब सेगमेंट में सस्ते से लेकर महंगे और लग्जरी मॉडल शामिल हैं। इसमें मारुति, टाटा, महिंद्रा जैसी कंपनियों का दबदबा देखने को मिलता है। अभी मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा, किआ कैरेंस इस सेगमेंट में राज कर रही हैं। अब इस सेगमेंट की शानदार डिमांड के चलते कई कंपनियां इसमें नए मॉडल जोड़ने का प्लान बना रही हैं। इनमें से कई मॉडल ज्यादा माइलेज देने के लिए हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करेंगे। इन्हें अगले 12 से 18 महीनों के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 1. MG Hector Hawk:JSW MG मोटर इंडिया 28 अगस्त को हेक्टर हॉक लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह तीन-रो वाली एक नई SUV है। ये विदेशों में बिकने ...