नई दिल्ली, फरवरी 19 -- शरीर को ठंडक देने से लेकर डिहाइड्रेशन से बचाव करने वाला गन्ने का रस तो आपने गर्मियां शुरू होते ही कई बार पिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी गन्ने के सिरके का स्वाद भी चखा है। गन्ने का सिरका महज एक जायका नहीं है, बल्कि बोतलों में बंद सेहत का 'देसी अमृत' भी है। पारंपरिक तरीके से तैयार यह सिरका प्रोबायोटिक्स और एंजाइम्स का भंडार है, जो आज के मॉडर्न 'डिटॉक्स ड्रिंक्स' को कड़ी टक्कर देकर आपके शरीर को अंदर से रीसेट करने की ताकत रखता है। प्रोबायोटिक्स, एंजाइम्स और नेचुरल एसिड से भरपूर यह देसी टॉनिक न केवल आपके बिगड़े हुए पाचन को पटरी पर लाता है, बल्कि वजन घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक के सफर में आपका सबसे भरोसेमंद साथी साबित हो सकता है। शारदाकेयर हेल्थसिटी की न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स डॉ. गरिमा तिवारी से जानते हैं इसके 5 ब...