वाराणसी, अक्टूबर 24 -- एयर शो देखने घाटों पर पहुंचे बनारसी वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। अलहदा फक्कड़ी में मस्त रहने वाले बनारसियों को जैसे आधे दिन का एक टास्क मिल गया है। एयर शो के लिए नमो घाट या इसके करीब के घाटों पर पहुंचना सुबह की कसरत सा हो है। बैरियरों की रगड़, फोर्स से झगड़ और कड़ी धूप की लड़ाई ने कई पुरानी गलियों की याद दिला दी है, भूली हुई दास्तां की तरह। ये गलियां बैरियरों की काट बन गईं हैं। इस सनातनी विकल्प के बाद भी बेजा रोकटोक से बेचैन बनारसी मन 'जाए दा-आगे बढ़ा' का सूत्र वाक्य लेकर घाटों पर पहुंच रहा है। शुरुआती रिहर्सल और पहले शो के बाद अब पानी-नाश्ता, छतरी-गमछा वगैरह लेकर पहुंच रहे बनारसी आकाश पर एकटक निगाहें जमाए हुए हैं। क्यों न हो, आखिरकार राष्ट्रगौरव हमारे मन की सबसे बड़ी भावना है और वायुसेना का यह शक्ति प्रदर्शन उसी भावना...