धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, भूली, हिटी। 24 घंटे में दूसरी बार बुधवार को आठ लेन सड़क धंस गई। एक दिन पहले भूली झारखंड मोड़ से बिनोद बिहारी चौक की ओर जाने वाली सड़क धंसी थी। एक दिन बाद भूली से आगे धारजोरी बस्ती के सामने फिर से सड़क धंस गई। लगातार सड़क धंसने से गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। निम्न स्तर की क्वालिटी की वजह से सड़क बार-बार धंस रही है। विश्व बैंक से कर्ज लेकर बनाई गई सड़क शहर की लाइफलाइन साबित हो रही थी। इस बीच सड़क बार-बार धंसने से यह लोगों के लिए खतरनाक बन गई है। बुधवार की शाम चार बजे झारखंड मोड़ से आगे धारजोरी बस्ती के अपोजिट सड़क धंस गई। मंगलवार को धंसी सड़क की मरम्मत शुरू ही हुई थी कि 500 मीटर दूर सड़क फिर से धंस गई। सड़क बनाने वाली कंपनी त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन ने अबतक मरम्मत शुरू नहीं की है। स्थानीय लोगों ने पेड़ की डाली...