जमशेदपुर, जनवरी 5 -- पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के दिघी-भूला उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आठ टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भूला और पटमदा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटमदा क्रिकेट टीम ने छह ओवर में चार विकेट खोकर 86 रन बनाए। जवाब में भूला क्रिकेट टीम छह ओवर में सात विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी। इस तरह पटमदा क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबला छह रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 4200 रुपये, जबकि उपविजेता को 3000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में गंगाधर, मिथुन, मुकेश, विजय, अजय, विष्णु, विनोद बिहारी, फूलचंद, अनंत और मंटू का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.