भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- नई दिल्ली। बार-बार एक ही सवाल पूछना, हाल की बातें भूल जाना या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होना केवल बढ़ती उम्र का सामान्य असर है या डिमेंशिया के शुरुआती संकेत। इन गंभीर सवालों के जवाब देने के लिए विश्व अल्जाइमर दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एम्स नई दिल्ली की न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजरी त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। अल्जाइमर्स एंड रिलेटेड डिसऑर्डर्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (एआरडीएसआई) के दिल्ली चैप्टर की ओर से यह कार्यक्रम 16 सितंबर को इंडिया हैबिटैट सेंटर के गुलमोहर हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम है- 'समय रहते पहचानें, बेहतर तरीके से संभालें- डिमेंशिया का शुरुआती निदान जरूरी।' कार्यक्रम में डिमेंशिया के शुरुआती संकेतों को पहचानने और समय रहते चिकित्सकीय ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.