नई दिल्ली, मार्च 7 -- घर खरीदने का सपना हर किसी को होता है। लेकिन मिडिल क्लास के लिए ये बेहद खास होता है क्योंकि एक आशियाना बनाने के लिए लोग अपने पूरे जीवनभर की कमाई लगा देते हैं। तब जाकर एक घर या फ्लैट खरीद पाते हैं। लेकिन एक गलत डिसीजन उन्हें लाइफटाइम पछतावा दे सकता है। वैसे तो घर और जमीन खरीदते समय काफी चीजों की देख-परख की जाती है। लेकिन लोकेशन का ध्यान रखना भी जरूरी है। आमतौर पर लोग लोकेशन के नाम पर दूरी, ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी वगैरह देखते हैं। लेकिन घर लेते समय ध्यान रखें कि इन 5 जगहों पर घर ना लें नहीं तो पूरी लाइफ पछतावा और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।रेलवे लाइन के पास रेलवे लाइन के आसपास बसी बस्तियों में घर लेने की गलती ना करें। नहीं तो ट्रेन की आवाज से जिंदगीभर शोर-शराबे से परेशान रहेंगे। ध्वनि प्रदूषण होगा और साथ ही उन घरों मे...