हरिद्वार, अप्रैल 17 -- पथरी पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए रोह नदी पुल से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया, जिन पर पशु तस्करी में लिप्त होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर निवासी तीन व्यक्ति गोवंश बेचने की गतिविधि करते रहते है। पुलिस द्वरा गस्त के दौरान तीनो व्यक्ति रोह नदी पुल पर दिखाई दिए तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहे तीनों संदिग्ध को जवानों ने घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों संदिग्ध आपराधिक गैंग से ताल्लुक रखते हैं जिनमें एक संदिग्ध स्वयं गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू है। जिसे वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। तीनों को नियमा...