रुद्रपुर, सितम्बर 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को वार्ड नंबर-32 भूरारानी स्थित छठ घाट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 76 लाभार्थियों के साथ 76 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई। राम नाम के भजनों से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय बना रहा। भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। यह भी पढ़ें- सांसद और विधायज की पत्नी ने जलाया आशीर्वाद का दीया उन्होंने कहा कि आवास, स्वास्थ्य, राशन, उज्ज्वला और बैंकिंग सम...