रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को जिला सभागार में रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर भूरारानी अंडरपास निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही काशीपुर-रामनगर एवं छतरपुर-मटकोटा मार्ग पर आरओबी निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से धनराशि रेलवे को हस्तांतरित करने को कहा, ताकि परियोजनाओं में तेजी लाई जा सके। बैठक में छतरपुर गुड्स शेड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि प्रस्तावित 9 एकड़ भूमि में 4.5 एकड़ टाटा कंपनी और 4.5 एकड़ सिडकुल की है। 114 करोड़ रुपये से बनने वाले इस गुड्स शेड के लिए भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव सिडकुल मुख्यालय को भेजा गया है। डीएम ने खटीमा-मझोला के बीच रेलवे फाटक 18सी खोलने और किच्छा गल्ला मंडी...