बांदा, मई 31 -- बांदा। भूरागढ़ स्थित केन नदी में ब्रिटिशकालीन पुल की पड़ताल की गई तो पता चला यह ऐतिहासिक पुल ब्रिटिश शासन काल में 1936 में निर्मित हुआ था। तब से मरम्मत कराकर चलाया जा रहा है। तकनीकी अधिकारियों की टीम ने दो दशल पहले पुल की जांच की थी और तब इसे 60 वर्षों तक के लिए उपयुक्त बताया था। हाल ही में फिर तकनीकी टीम ने निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने फिटनेस की पुष्टि की। बताया पुल सभी मानकों पर खरा है और इसे 50 वर्षों तक के लिए सुरक्षित माना गया है। हालांकि बाईपास में दो वर्ष पूर्व फोरलेन पुल बनाकर चालू कर दिया गया है, पर इस पुल से वाहनों का लगातार आवागमन हो रहा है। यह भी पढ़ें- बदौसा बागै नदी पुल: कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा देखने में यह बेहद जीर्ण-शीर्ण लग रहा है। कभी भी इसमें बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी रेलिंग जर्जर हो गई थी, पर त...