बागेश्वर, जून 19 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्माण कार्यों के लिए भेजे गए वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग एवं कार्यदायी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जिन मामलों में तकनीकी अथवा प्रशासनिक स्तर पर कोई बाधा है, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...