गोंडा, अप्रैल 4 -- गोण्डा। गोपाल ग्राम स्थित कृषि विज्ञान केंद्र और महावीर लघु माध्यमिक विद्यालय भौरीगंज व राजापुर में भूमि सुपोषण और संरक्षण के लिए जन- जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई। प्रसार वैज्ञानिक डॉ सुधांशु ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कृषि की आधारशिला है। उन्होंने जैविक खेती, मृदा परीक्षण व संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी। सेवानिवृत्त प्रोग्राम असिस्टेंट संत कुमार त्रिपाठी ने पारंपरिक ज्ञान व आधुनिक तकनीक के समन्वय पर जोर दिया। प्रबंधक प्रदीप पांडेय ने रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम में राहुल शुक्ला, नितेश दुबे, कुलदीप सिंह, नित्य गोपाल, हौंसिला प्रसाद, सोनू व राकेश समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.