गोरखपुर, मार्च 20 -- बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र, बेलीपार की ओर से भूमि सुपोषण एवं संरक्षण जन अभियान 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण क्षेत्र के किसानों को दिखाया गया। इस अवसर पर 78 प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और उन्होंने नई तकनीकों के प्रति रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह ने किसानों को भूमि की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खाद के महत्व तथा मृदा परीक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे फसल उत्पादन पर भी प्रतिकूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.