पटना, जनवरी 24 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 28 जनवरी को गयाजी में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कराएगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा विभागीय अधिकारियों के साथ आम लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण करेंगे। संवाद का आयोजन कन्वेंशन सेंटर, बोधगया, गयाजी में होगा। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 2:30 बजे तक आमजनों की समस्याएं सुनी जाएंगी। आवेदनकर्ताओं का पंजीयन सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कन्वेंशन सेन्टर में अंचलवार लगाए गए काउंटर पर होगा। आवेदन के साथ अंचल का नाम, अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर डालना होगा। आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि जिस समस्या के लिए वे जनकल्याण संवाद में आ रहे हैं, पूर्व में अगर उसके लिए अधिकारियों के समक्ष कोई आवेदन दिया है तो उसे भी अवश्य संलग्न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...