लोहरदगा, जून 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर, लोहरदगा स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार और ग्राम नियोजन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में भूमि बोध विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा, सचिव लाल दीपक कुमार, ग्राम नियोजन केंद्र के फील्ड मैनेजर इस्तियाक अहमद और लैंडेशा के प्रोजेक्ट मैनेजर डा हिमल पोखरेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पीडीजे राजकमल मिश्रा ने कहा कि न्यायालयों में आने वाले अधिकांश विवाद जमीन से जुड़े होते हैं, जो आगे चलकर आपराधिक मामलों का रूप ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण लोग छोटे-छोटे भूमि विवादों में उलझ जाते हैं। ...