जौनपुर, अप्रैल 14 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव की एक महिला ने अपने ही परिजनों पर जमीन हड़पने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मुरारा गांव निवासी गीता पत्नी अवधेश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार को सुबह वह अपने हिस्से के कच्चे मकान पर थी। इसी दौरान विपक्षीगण जबरन कब्जा करने की नीयत से वहां पहुंचकर निर्माण कार्य करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जेठ रमेश जायसवाल, सास सुमित्रा और जेठानी चंदा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दंपति को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा उसे बाल पकड़कर जमीन पर गिराया ...