मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब मोहल्ले में भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर मारपीट में पुलिस ने भाजपा नेता समेत दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चेतगंज इमामबाड़ा निवासी संजय यादव भाजपा नेता है। वह पूर्व में कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। इसी कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब निवासी उमेश कुमार यादव का आरोप है कि 24 अप्रैल की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे विपक्षी संजय यादव उनके पिता ओमकारनाथ यादव और भाई रूपेश यादव, विक्की यादव भूमि पर जबरन कब्जा करने की नीयत से लाठी-डंडा और असलहा लेकर पहुंचे, जबकि भूमि का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय से स्टे भी है। मना करने पर विपक्षियों ने मुझे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.