भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है। डीएम शैलेश कुमार के मार्गदर्शन में भूमि संबंधित मामलों को विशेष अभियान के तहत राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों में कुल 244 मामलों का निस्तारण एक माह में हुआ। डीएम ने बताया कि अभियान के तहत धारा-24 पैमाइश के सर्वाधिक 97 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त मेड़बंदी के 49, धारा-116 के अनुपालन के 15, 08 आवंटियों को वास्तविक कब्जा दिलाने, धारा-134 के 02 प्रकरणों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। वहीं ग्राम सभा की भूमि के सीमांकन के 36, ग्राम सभा की भूमि से अतिक्रमण हटाने के 16, भूमि संबंधी विवादों के 20 तथा आबादी भूमि के एक प्रकरण निस्तारित किए गए। विशेष अभियान का उद्देश्य केवल प्रकरणों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि ग्रा...