जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल समाहरणालय में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा जनशिकायतों की सुनवाई की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व मामलों एवं सीमा निर्धारण से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की बात को धैर्यपूर्वक सुना तथा प्रत्येक मामले का गंभीरता से अवलोकन किया। भूमि विवाद संबंधी मामलों की संख्या अधिक होने पर अपर समाहर्ता (राजस्व) एवं संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए कि प्रत्येक भूमि विवाद मामले का स्थलीय निरीक्षण शीघ्रता से किया जाए। सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों की वर्तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.