छपरा, मई 24 -- एकमा। एकमा पुलिस सर्किल क्षेत्र के विभिन्न थाना इलाकों में शनिवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। कहीं भूमि विवाद तो कहीं घरेलू व आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में लोग जख्मी हुए, जबकि एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एकमा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- शोभे परसा में क्रिकेट का प्रीमियर लीग मैच प्रारंभमारपीट की घटनाएँ मारपीट की घटनाओं में सेंदुवार गांव के तेरस राम, मंटु राम, सीता देवी व रुक्मिणा देवी, बेतवानिया गांव के सोनू कुमार व रवि कुमार, इनायतपुर गांव के दीना...