चतरा, जनवरी 8 -- चतरा संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के बैरियो गांव में हुई फायरिंग के मामले में एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधी गंझु नामक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस नें गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी भराठी बंदूक व लोहे के आकार का गोली का खोखा बरामद किया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विगत एक जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के बैरियो गांव निवासी ललन कुमार ने अपने चाचा जोधी गंझू के विरुद्ध अवैध भरठिया बंदूक से जान मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसके बाद सदर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, एसआई कासिम अंसारी और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई...