समस्तीपुर, फरवरी 16 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में सोमवार को एक भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक किशोर जख्मी हो गया। किशोर की पहचान जयकांत सिंह का पुत्र अमन कुमार के रूप में बताया गया है। जख्मी किशोर को परिजनों ने सीएचसी उजियारपुर में भर्ती करा इलाज शुरू कराया। इसी बीच डॉक्टरों ने जख्म गहरा देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है की अमन सोमवार को दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...