मुजफ्फरपुर, मई 19 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के देवधारा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें दोनों गुटों के दस लोग जख्मी हो गए। इनमें मंगल राय (55), नरेश राय (42), सुरेंद्र कुमार (41) तथा दूसरे गुट की सुशीला देवी (40), शीला देवी (35), विवेकानंद कुमार (19), लोकेश कुमार (12), रौशनी कुमारी (17), लक्ष्मी देवी (60) तथा पिंकी कुमारी (36) का सीएचसी में इलाज कराया गया है। दोनों तरफ से थाने में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...