गोपालगंज, अप्रैल 21 -- भोरे। स्थानीय थाने के सिसवनिया गांव में गत रविवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को लेकर पीड़िता सुशीला कुंवर ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।बताया जाता है कि घटना तिथि को गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सुशीला कुंवर के साथ ही उनके पुत्र विरेश साहनी और बहु राधिका देवी को मारपीटकर घायल कर दिया गया।गोपाल साहनी, कुमारी देवी, सुनैना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...