सीवान, फरवरी 3 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के एक मामले में थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में नसीमा खातून के आवेदन पर रविवार को थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। इसमें उसने अपने पड़ोसी सबेया खातून, साबाना खातून सहित कुल सात लोगों को आरोपित किया है। सभी पर उसने गाली - गलौज तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...