गौरीगंज, दिसम्बर 5 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के मटियारी कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सुबह मारपीट हुई। पीड़ित रनबहादुर सिंह निवासी शंकर सिंह का पुरवा मटियारी कला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पटीदार जीतबहादुर सिंह उनके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि जमीन का बंटवारा करीब 25 वर्ष पूर्व हो चुका है। विपक्षी उनके हिस्से पर निर्माण कराने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो जीतबहादुर सिंह, उनका पुत्र अमन सिंह और पत्नी रेनू सिंह ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्जकर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.