मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के शिवरहां चतुर्भुज गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुई। दिनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले। इसमें एक पक्ष के दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मौके पर पहुंची 112 पुलिस को भी मारपीट में चोट लगी है। सभी को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर बताई है। घायलों में अभिषेक कुमार, उसकी मां मुनिया देवी, भाभी मनिता देवी शामिल हैं। इस मामले में अभिषेक कुमार ने मेडिकल ओपी पुलिस में बयान दर्ज कराया है। उसने पट्टीदार समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। मेडिकल ओपी पुलिस ने बताया कि घायलों से पूछताछ की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...