छपरा, जून 9 -- तरैया के चर्चित हत्याकांड में कोर्ट का फैसला एक को हत्या के प्रयास और दूसरे को गाली-गलौज के आरोप में सजा पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। करीब सात वर्ष पुराने भूमि विवाद से जुड़े चर्चित हत्याकांड में छपरा व्यवहार न्यायालय ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाते हुए तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत का फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ राघवेंद्र विक्रम सिंह परमार की अदालत ने हत्या के दोषी पाए गए तीन आरोपियों को उम्रकैद के साथ जुर्माने से दंडित किया, जबकि चार अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। फैसले के बाद कोर्ट परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। अदालत ने तरैया थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी आजाद अंसारी, आफताब अंसारी और सद्दाम अंसारी को भारतीय दंड संहिता क...